Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

भारत के डी गुकेश बने शतरंज के विश्व चैंपियन

भारत के डी गुकेश ने शतरंज में विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। अठारह साल के डी गुकेश 64 खानों के खेल में दुनिया के सबसे युवा विश्व चैंपियन बन गए। गुकेश ने गुरुवार को विश्व चैंपियनशिप की 14वीं और अंतिम बाजी में चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को काले मोहरों से खेलने के बावजूद हरा दिया। जीत के साथ गुकेश के 7.5 अंक हो गए। उन्होंने यह मुकाबला 7.5-6.5 से जीत कर विश्व खिताब जीता।

जीत के गुकेश भावुक हो गए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। वह खुद को रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनकी आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

गुकेश दोनों हाथों से अपना चेहरा छुपाते नजर आए, लेकिन कैमरे उनका यह रिएक्शन कैद हो गया। भावुकता उनपर होती गई और वह फूट-फूट कर रोते रहे।

गुकेश ने विश्व चैंपियन बनकर रूस के महान गैरी कास्परोव को पीछे छोड़ दिया। कास्परोव अब तक के सबसे युवा विश्व चैंपियन थे। वह 1985 में 22 वर्ष की उम्र में चैंपियन बने थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ